sports

अल्जारी जोसेफ और डैरन सैमी विवाद पर आया विवियन रिचर्ड्स का बयान, कहा – रिश्ते इतने खराब क्यों हो गए…

Viv Richards on Alzarri Joseph and Daren Sammy Fight: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ और हेड कोच डैरन सैमी के बीच एक बड़ा विवाद हो गया। इस सीरीज में अल्जारी जोसेफ के नहीं खेलने पर सैमी ने एक बयान जारी किया था, जिससे नाराज़ होकर तेज गेंदबाज ने हेड कोच पर तीखा हमला किया। जिसके बाद दोनों के पेशेवर और निजी रिश्ते भी खराब हुए हैं। यह वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है। टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स ने अल्जारी जोसेफ और डैरन सैमी से आपसी विवाद सुलझाने की अपील की है।

Original source: cms.patrika.com →